राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता उपविजेता पुरूस्कार पाकर खुश हूये

Aug 09 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 8 दिवसीय आन लाइन एवम् आफ लाइन सांस्कृतिक एवम् रचनात्मक कार्य सप्ताह का आयोजन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित किया था। इसके अन्तर्गत चित्रांकन प्रतियोगिता मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता सलाद सजाओं प्रतियोगिता रंगोली सजाओं प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पौधारोपण मास्क वितरण काव्य पाठ आदि इसके विजेता उपविजेताओ का पुरस्कार वितरण समारोह 9 अगस्त को स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि माया सिंह, अध्यक्षता श्रीमति समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर थी। 
इस अवसर पर पूर्व मंत्री माया सिंह ने कहा कार्यक्रम की राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर आप सभी ने उन्हें याद किया उनके जन्मदिन पर सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए अति सराहनीय है। समीक्षा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र कवि मैथलीशरण गुप्त ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में अपनी कविताओं के माध्यम अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कविताएं आज भी इतनी प्रचलित है कि सभी वर्ग के लोग आज भी गुनगुनाते रहते हैं। संयोजिका शिखा क_ल ने बताया की सर्व प्रथम इस आयोजन में विशेष सहयोग सिटी फूड कोर्ट का रहा। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया।