मुरम खोदने की शिकायत करने पर भाजपा नेता को जान से मारने की नियत से घेरा

Aug 09 2021

भितरवार। वार्ड क्रमांक 15 साँसन की पहाड़ी से अवैध खोदी जा रही मुरम की एसडीएम से शिकायत करने पर भाजपा नेता बलदेव अग्रवाल को मुरम खोदने बाले लोगों ने जानलेबा हमला करने की नियत से घेर लिया। जिन्हें देख बड़ी मशक्कत के साथ अपने चार पहिया वाहन से भागे भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने थाने पहुँचकर पुलिस की शरण ली। और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराते हुए मामला दर्ज कराने आवेदन दिया। जिस पर कार्रवाही न होते देख नगर में आए कलेक्टर एसपी से मिले भाजपा नेता ने आपबीती सुनाते हुए मामला दर्ज कराने की मांग की। 
जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित नगर के वार्ड क्रमांक 15 साँसन में लोगों को भोजन वितरण करने गए भाजपा नेता बलदेव अग्रवाल ने वार्ड वासियों के कहने पर वार्ड में स्थित पहाड़ी से हो रहे मुरम के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए एसडीएम से शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि बाढ़ आपदा के दौरान बचाव का ठिकाना बनी पहाड़ी से ग्राम डढूमर के अशोक यादव,मनोज यादव द्वारा मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिसे रोका जाना अति आवश्यक है। ऐसी शिकायत का पता चलने पर मुरम खोद रहे अशोक यादव, मनोज यादव ने बलदेव अग्रवाल से गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उनके बीच हुई तीखी वहस में काफी कहासुनी हो गई। बताते हैं। कि मामला शांत होने के बाद वार्ड क्रमांक 5 में बाढ़ प्रभावितों के बीच जा रहे भाजपा नेता श्री अग्रवाल को डढ़ूमर गांव के अशोक यादव, मनोज यादव और उनके परिजनों ने घेर लिया। उक्त लोगों को सामने देख अपने चार पहिया वाहन से भाजपा नेता कड़ी मशक्कत भाग कर थाने पहुँचे। जहां पुलिस से शिकायत कर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। 
काफी समय बाद जब पुलिस ने कोई सुनबाई नहीं की तो भाजपा नेता श्री अग्रवाल वार्ड 15 साँसन के लगभग आधा सैकड़ा लोगों के साथ रेस्ट हाउस पर आए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं एसपी अमित सांघी से मिले। और उन्हें बताया कि स्थानीय प्रशासन की मिलिभगत से वार्ड 15 साँसन की पहाड़ी से अवैध मुरम खोदी जा रही है। जिसकी शिकायत करने पर मुरम खोद रहे ग्राम डढूमर के अशोक यादव,मनोज यादव और उसके परिजनों ने जान से मारने की नियत से घेर लिया। अगर में भागता नहीं तो उक्त लोग मुझे मार देते। मेरे साथ हुई घटना के बाद पुलिस कोई कार्रवाही नहीं कर रही है। वहीं भाजपा नेता की शिकायत पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने हो रहे मुरम के अवैध उत्खनन को लेकर एसडीएम से गहरी नारागजी व्यक्त की और तत्काल उत्खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी ने स्थानीय पुलिस को उक्त मामले में उचित कार्रवाही के निर्देश दिए।