अहमदाबाद से भिंड आ रही बस में तीन युवकों ने तोडफ़ोड़ की, बस सवार यात्रियों ने तीन युवकों में से दो युवकों को पकड़ लिया
Aug 09 2021
ग्वालियर। चिरवाई नाके के पास सोमवार की दोपहर को अहमदाबाद से भिंड आ रही बस में तीन युवकों ने तोडफ़ोड़ कर दी। हंगामा करने वाले तीनों युवक बस में ही सवार थे। बस के स्टाफ से यह युवक पैसा मांग रहे थे। बस सवार यात्रियों ने तीन युवकों में से दो युवकों को पकड़ लिया। बस में लूटपाट होने की सूचना मिलते ही एफआरबी भी मौके पर पहुंच गई थी। एफआरबी बस सहित दोनों युवकों को कंपू थाने ले आई। पड़ताल में पता चला कि यात्री बस में लूटपाट नहीं हुई है। बस में हंगामा करने वाले तीनों युवक भी बस मालिक के नजदीकी थे। मामला निपटने के बाद यात्री कंपू थाने से भिंड के लिए रवाना हो गई।
भिंड से अहमदाबाद के बीच नियमित चलने वाली बस सोमवार की दोपहर को अहमदाबाद से भिंड लौट रही थी। चिरवाई नाके पर बस में सवार तीन युवकों ने स्टाफ से पैसे मांगने लगे। स्टाफ के पैसे देने से इंकार करने पर यह युवक विफर गए। और चलती बस में हंगामा करने लगे। बस के कांच भी फोड़ दिए। किसी यात्री ने 100 नंबर डायल कर दिया। एफआरबी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले तीन में से दो युवकों को यात्रियों ने काबू कर लिया था। यात्रियों के बिगडऩे पर इनका एक साथी बस से उतरकर भाग गया।एफआरबी बस सहित दो युवकों को थाने ले आई। हंगामा करने वाले बस आपरेटर के नजदीकी निकले। और मामला थाने पहुंचने के बाद रफा-दपा हो गया।बस भी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









