संजीवनी समाज सेवा संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया
Aug 08 2021
ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था द्वारा रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रेनू बेदी एवं विशिष्ट अतिथि पर्यावरण मित्र सीमा उपस्थित रही। कार्यक्रम में रेणु ने बताया कि हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए एवं अपने घर में पौधे लगाना चाहिए। साथ ही सीमा ने बताया कि पर्यावरण के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करें। एवं जगह-जगह पर पौधारोपण करें और सभी को पौधारोपण के लिए जागरूक करें। संस्था की पूर्व अध्यक्ष नीलम ने बताया कि हमें जगह जगह पर छायादार पौधे एवं आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर पौधों को एवं फल देने वाले पौधे और आक्सीजने देने वाले पौधों को लगाना चाहिए। जिससे चारों ओर हरियाली हो एवं जलवायु शुद्ध हो। पौधारोपण कार्य प्रकृति की सेवा करने का मौका देता है। कार्यक्रम में नीलम जैन, अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव चित्रा जैन, कोषाध्यक्ष कमलेश अरोरा, ममता गुप्ता, रुकमणी बंसल, रूबी शर्मा, रश्मि भसीन, शिवानी सेठी, ऋतु शेलूजा, पूनम मुहाने, रोली जैन, एकता गर्ग, सुषमा बाकलीवाल, अंजली शर्मा, शशी जैन, नीलम चौहान, उपस्थित रही। संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर नीम, पीपल, तुलसी, अर्जुन, शीशम, सीताफल,अमरुद, कचनार, कनेर, कुंजी, आंवला के पौधें लगाऐ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









