अब बाढ़ पीडि़तों को मिल सकेगी राहत सिंधिया ने सुबह तीन ट्रक राहत सामग्री की रवाना
Aug 08 2021
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ से आई तबाही के बाद हालात बेहद बदतर हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद जिस तरह से शासन और प्रशासन ने राहत का काम संभाला है, उससे लोगों की मुश्किलें काफी कम हुई हैं। इसी क्रम में रविवार की सुबह ही केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को उन क्षेत्रों के लिए रवाना किया, जहां बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कमिश्नर आशीष सक्सैना, आईजी अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार की रात ग्वालियर पहुंचे थे और कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में अफसरों की लंबी बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, जिसमें मुख्य रूप से कहा था कि बाढग़्रस्त क्षेत्रों की मॉनीटरिंग के लिए अलग से हेल्पडेस्क तैयार करें और जो भी कार्य इन इलाकों में चलाए जा रहे हंै, उनकी मॉनीटरिंग ग्वालियर से हो जिससे समय पर राहत व बचाव कार्य किए जा सकें।
तीन ट्रक किए रवाना
रविवार की सुबह सिंधिया मोती महल स्थित कमांड सेंटर पहुंचे और यहां श्योपुर और ग्वालियर ग्रामीण के लिए तीन ट्रक राशन सामग्री रवाना की, जो बाढग़्रस्त इलाकों में घर व सामान गवां चुके पीडि़तों को वितरत की जाएगी।
हेल्पडेस्क से होगी मॉनीटरिंग
इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि शनिवार की रात प्रशासनिक अफसरों की मीटिंग कर निर्देश दिए थे कि एक हेल्पडेस्क तैयार करें। जिससे ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम का पांच दिनों का हाल जानने के साथ ही डैम व नदियों की जानकारी मिल सके। जिससे समय पर राहत व बचाव कार्य किए जा सकें।
सुधार के कार्यों की हर रोज होगी मॉनिटरिंग
उन्होंने बताया कि बाढ़ से अंचल में कितना नुकसान हुआ और उसमें सुधार के लिए क्या-क्या काम हुए है, इनकी हर रोज मॉनीटरिंग की जाएगी और इसे जल्द से जल्द सुधारा जाएगा। जिससे लोग परेशान ना हो और उनकी जिन्दगी तेजी से पटरी पर उतर सके।
बाढ़ में मृतक परिजनों को दी सहायता
इस अवसर पर बाढ़ में अपने परिजनों को खोने वाले तीन परिवारों को संबल योजना के तहत चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिजनों को दी।
बाढग़्रस्त इलाको का किया निरीक्षण
अफसरों की बैठक लेने के बाद श्री सिंधिया बाढग़्रस्त इलाकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही वहां किए जा रहे राहत कार्यो की मॉनीटरिंग की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









