बारिश के कम होने के बाद फिर से शुरु हुआ स्मार्ट रोड का कार्य
Aug 07 2021
ग्वालियर। जिले में पिछले एक हते से हो रही तेज बारिश के कम होने के बाद ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह द्वारा आज शनिवार को स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह नें संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को तेज बारिश की वर्तमान स्थिति के अनुरूप सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिये।
श्रीमती सिंह द्वारा फसाड लाइटिंग, स्मार्ट रोड सहीत विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें सर्वप्रथम बैजाताल पर पहुंच कर बैजाताल की साइड वॉल पर किये जा रहे लाइट इंस्टॉलेशन के कार्य का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह ने संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि लाइटिंग के कार्य को सावधानी पूर्वक और गुणवाा के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाये। श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी का प्रयास है कि ग्वालियर की विरासत को नागरिकों व सैलानियों के लिये आकर्षक बना उनका प्राचीन गौरव लौटाया जाये। इसी क्रम में बैजाताल पर आकर्षक लाइट इंस्टॉलेशन का कार्य किया जा रहा है।
श्रीमती सिंह द्वारा शहर में स्मार्ट रोड परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत विकसित किये जा रहे स्मार्ट रोड सहीत आमखो क्षेत्र में बनाई जा रही स्मार्ट रोड के निमार्ण कायऱ् का भी निरीक्षण किया गया। श्रीमती सिंहं नें संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिले में पिछले एक हते से हो रही तेज बारिश के कम होने के बाद स्मार्ट रोड के खुदाई इत्यादी के निर्माण कार्य में विशेष सावधानी रखी जाये वही उन्होने संबंधित एजेंसी को बरसात में जल भराव न हो उसको लेकर जरुरी उपाय करते हुये गुणवाा के साथ कायऱ् करने के लिये भी निर्देशित किया।
श्रीमती सिंह ने निरीक्षण के दौरान सबंधित एजेंसी तथा अधिकारियों को निर्माण कार्य में हेरिटेज थीम को समावेशित करने के निर्देश दिये, व संबंधित एजेंसी के अधिकारीयो से स्मार्ट रोड पर होने वाली प्लेसमेकिंग की डिज़ाइन इत्यादी को लेकर गहन चर्चा की। श्रीमती सिंह नें संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया कि वह स्मार्ट रोड के सोन्द्रीयकरण मे हेरिटेज का विशेष ख्याल रखे व उसी के अनुरुप निर्माण मटेरियल, डिजायन व कलर इत्यादी का चुनाव करे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









