राजेश मारवाडी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर रविवार 8 अगस्त को

Aug 07 2021

ग्वालियर। ग्वालियर का चलता फिरता ब्लड बैंक राजेश मारवाडी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर रविवार 8 अगस्त  को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक महावीर घर्मशाला यादव टाकीज के पास आयोजित किया गया है।
राजेश मारवाडी मित्र मण्डल एवं रक्त अर्पण सेवा समिति के सहयोग से राजेश मारवाडी के जन्मदिन पर थेलेसीमियां से पीडित बच्चों की सहायता हेतु इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विशाखा मारवाडी, अक्षत मारवाडी एवं ईशिता मारवाडी अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। स्व.राजेश मारवाडी जिन्होंने स्वयं 119 बार ब्लड दान किया और सेकडों थेलेसीमियां से पीडित बच्चों के लिये वे रक्त उपलब्ध कराने वाले शख्स थे जिनके कारण अनेक बच्चे लाभान्वित हुये।
उल्लेखनीय है कि गत मई माह में कोविड के कारण उनका असामयिक निधन हो गया था और अब उनकी रक्त अर्पण सेवा समति के कार्य को राजेश मारवाडी मित्र मण्डल आगे बढा रहा है।