मुख्यमंत्री मीडिया के सामने आएं और बताएं कि नुकसान की कब तक भरपाई करेंगे : कमलनाथ

Aug 07 2021

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ ने ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ पीडि़त क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के दौरान शनिवार सुबह कहा कि ग्वालियर-चबल संभाग में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर मेरा राज्य सरकार से एक ही सवाल है कि कब तक राहत मिलेगी। बाढ़ पीडि़तों के पास न तो घर है, न खाने के लिए कुछ बचा है और न ही उनके पास अब आजीविका का साधन है। कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शो मैन की राजनीति, ड्रामे की राजनीति से कुछ नही होगा। शिवराजजी मीडिया के सामने आए बताएं कि कितना नुकसान हुआ है, उसकी कब तक भरपाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा का पहले से पता था, अचानक नही आई है। हजारों बच्चे बेघर हो गए हैं। उसकी जवाबदेही मप्र सरकार को तय करना होगी।