वार्ड-33 राशन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Aug 07 2021

ग्वालियर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत शनिवार को वार्ड-33 में आयोजित नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें वार्ड 33 के पात्रता परिवार को राशन वितरण किया, जिसमें  कोटेश्वर मंडल के महामंत्री सतीश खटिक, झुगी झोंपड़ी प्रकोष्ट के सहसंयोजक आकाश श्रीवास्तव, कोटेश्वर मंडल के युवा नेता सनी संधू उपस्थित रहे, जिसमें सभी पात्रता परिवारों के 2 महीने का राशन वितरण किया गया।