राकेश जैन की साईं भजन संध्या रविवार 8 अगस्त को

Aug 07 2021

 ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में पवित्र सावन के माह में भजन एवं सत्संग का आयोजन के पूरे 1 माह चलने वाले  धार्मिक आयोजन के तहत रविवार 8 अगस्त को शाम 5 बजे से सांई भजन संध्या का आयोजन किया है, जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक राकेश जैन सांई भजन गाकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोहेंगें। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने सभी भक्तों एवं सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर भजन संध्या में शामिल होने का आग्रह किया है।