पांच दिन बाद मिली नदी में बहे युवक की लाश
Aug 07 2021
ग्वालियर। पांच दिन पहले दोस्त के साथ तेज बहाव में कार सहित बहे ढाबा संचालक की लाश मऊहर नदी के पास मिली है। लाश को पीएम हाउस भेजकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जबकि इससे पहले उसके साथी की लाश पुलिस को घटना के दूसरे दिन ही मिल गई थी।
मोहना थाना क्षेत्र निवासी हेमंत शिवहरे व मोनू राठौर ढाबा संचालन का काम करते थे। 2-3 अगस्त की रात वह अपनी कार से बरसात के कारण नदी में आए उफान को देखने के लिए आए थे और बहाव में फंसकर बह गए थे। इस मामले में घटना के दूसरे दिन मोनू का शव मिल गया था और हेमंत का पता नहीं चल रहा था। शनिवार सुबह जब पुलिस उसकी तलाश में पहुंची तो बिजलीघर के पास उसकी लाश उतराती मिली। लाश मिलने का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की।
परिजनों ने किया था चक्का जाम
दो दिन पहले हेमंत की लाश ना मिलने पर परिजनों ने चक्काजाम कर पुलिस पर आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
टीआई महेश शर्मा लाइन अटैच
पांच दिन पहले बहाव में बहे युवक की तलाश ना करने पर परिजनों द्वारा लगाए गए जाम और थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर पुलिस कप्तान ने निरीक्षक महेश शर्मा को लाइन अटैच कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









