प्रभारी मंत्री सहित शहर वासियों ने किया पूर्व सांसद स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर को नमन

Aug 07 2021

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक, पूर्व सांसद, पूर्व महापौर, स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 98 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार 7 अगस्त 2021 को नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित शहर वासियों ने स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 
निगम मुख्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कमल माखीजानी, कौशल शर्मा, नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, मुन्नालाल गोयल, मदन कुशवाहा, राकेश जादौन, वेद प्रकाश शर्मा, रामबरन सिंह गुर्जर, अशोक शर्मा, हरीश मेवाफरोश, सुधीर गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह राठौर, सतीश बोहरे, विनोद शर्मा, विहबल सिंह सेंगर एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर वासियों ने स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।