कारगिल शहीद नरेन्द्र सिंह राणा क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा प्रेरणा श्रोत रहेंगे-गोयल

Aug 06 2021

ग्वालियर। 6 अगस्त 1999 को कारगिल चोटी पर राष्ट्रध्वज की विजय पताखा फैराने के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले घोसीपुरा मुरार के निवासी शहीद नरेन्द्र सिंह राणा के बलिदान दिवस पर शुक्रवार शहीद नरेन्द्र सिंह राणा द्वार मुरार पर भाजपा भगत सिंह मण्डल द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कारगिल शहीद नरेन्द्र सिंह राणा को नमन करते हुए कहा कि भारत माता की आन, बान, शान के लिए अपने प्राणों को बलिदान करने वाले वीर शहीद नरेन्द्र सिंह राणा की शहादत को क्षेत्र की जनता एवं राष्ट्रभक्त हमेशा याद करेंगे आने वाली युवा पीडियों के लिए वह प्रेरणां श्रोत रहेंगे। 
इस मौके पर हरिओम झा, रामप्रकाश परमार, रामप्रकाश बघेल, मनीष भिलवार, शैलेष मित्तल, अजय गुप्ता, बंटी गुर्जर, महेश कौरव, भरत तिवारी, महेन्द्र गुप्ता, उम्मेद सिंह यादव, शुभम भारद्वाज, रवि पचैरी, गिर्राज शर्मा, जय बाथम, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।