मोहना में रेलवे स्पीड से कर रही टे्रक को रिपेयर, बिजली के खंबों को कर रहे खड़ा

Aug 06 2021

ग्वालियर। भीषण बाढ़ के चलते मोहना के पास बही 120 मीटर रेल की पटरी को ठीक करने के लिए रेलवे भारी मशीनरी की मदद से ट्रेक को रिपेयर कर रहा है। ग्वालियर रेल मार्ग पर बाढ़ के कारण कोटरा स्टेशन के पास पटरी के नीचे से गिट्टी बह गई है। इसके चलते शुक्रवार की सुबह से धीमी गति से वहां से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। कल रात से रेलवे की माल गाड़ी में फिर से ट्रेक को ठीक करने के लिए पत्थर, गिट्टी मटेरियल पहुंच चुका है। स्थानीय रेलवे से
मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी-मोहना सेसन (गुना-शिवपुरी-ग्वालियरखंड) में बारिश से कई जगहों पर रेलवे लाइन की मिट्टी गिट्टी बह गई है और लाइन बंद होने के साथ ऊपरी विद्युत की लाइन के खंबे भी बह गए हैं। आज थोड़ा पानी कम होने से बाढ़ में बहे पोलों को भी जेसीबी मशीन की मदद से खींचकर सही किया जाएगा। 
ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जाएगा
इधर रात से ट्रेक को सही करने का काम चल रहा है। इसके चलते ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आज पंजाब मेल, छिंदवाड़ा पातालकोट, समेत कई ट्रेनों के लेट होने की संभावना है। वहीं कई ट्रेनों को धीमी गति से भी निकाला जा रहा है।