बाइक सवार मुनीम को तीन बदमाशों ने रोका, कट्टा अड़ाकर बाइक व 10 हजार रुपए, मोबाइल लूट ले गए
Aug 06 2021
ग्वालियर। वसूली कर लौट रहे पानी फैक्ट्री के मुनीम के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तीन बदमाश अचानक बाइक के सामने आ गए। मुनीम कुछ समझ पाता उससे पहले ही सीने पर कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद मारपीट कर बाइक, 10 हजार रुपए और मोबाइल लूट ले गए। वारदात बिजौली के सुपावली रोड की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी की तो कुछ ही दूरी पर बदमाश लूटी गई बाइक छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
उपनगर मुरार के बंशीपुरा निवासी भूपेन्द्र सिंह कुशवाह (25) पुत्र सीताराम कुशवाह जलालपुर स्थित अमर कलश पानी की फैक्ट्री में मुनीम है। वह वसूली के लिए निकला था और रात के समय वह चितौरा गांव से 10 हजार रुपए की वसूली कर वापस आ रहा था। अभी वह सुपावली मोड़ पर पहुंचा तो उसे रास्ते में बाइक पर तीन युवक बैठे दिखे। जैसे ही वह आगे पहुंचा तो बाइक सवार सड़क पर आ गए और उसे बाइक रोकने का इशारा किया। उसने बाइक रोकी तो एक बदमाश ने उस पर कट्टा तान दिया। इसके बाद दो बदमाश उसके पास आए और उसकी तलाशी लेने लगे। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी मारपीट कर जेब से 10 हजार रुपए के साथ ही मोबाइल छीन लिया।
बचने के लिए खेत में लगाई दौड़
बदमाशों द्वारा की जा रही मारपीट से बचने के लिए भूपेन्द्र ने एक बदमाश जो कट्टा ताने युवक की तरफ खड़ा था उसे धक्का दे दिया। इसके बाद खेतों में दौड़ लगाई और दौड़ता हुआ बेरजा गांव तक पहुंचा और लोगों से मदद लेकर पुलिस और परिजन को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने घेरा तो बाइक छोड़कर भागे
वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के भागने के रूट पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर में पुलिस से बदमाशों का सामना हुआ। पुलिस को देख बदमाश लूटी गई बाइक छोड़कर भाग गए हैं। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाइक को निगरानी में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









