58 साल के अधेड़ की गोली मारकर हत्या
Aug 05 2021
ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर में एक 58 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उसे पेट में गोली मारी गई है। घर के बेड पर ही शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी आरबीएस विमल ने जानकारी दी कि हमें ब्रहांनद दुबे ने सूचना दी थी कि रविदत्त दुबे पुत्र स्व.ओमप्रकाश दुबे की मौत हो गई है। उन्हें किसी ने गोली मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो डबल बेड पर रविदत्त का शव पड़ा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की तो मृतक के पेट में गोली लगने का निशान था। बेड पर रक्त भी था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक कुछ समय से तनाव में था। उसने दूसरा विवाह किया था। वह टाइम कीपर की नौकरी पर पदस्थ था। पुलिस जब घर में पहुंची तो उस समय कुल 6 लोग थे। यह लोग भी घटनाक्रम बताने में कोताही बरत रहे हैं। इनका कहना है कि कोई बाहर से आकर गोली मारकर भाग गया। फिलहाल पुलिस को इस मामले में जांच के बाद ही पुलिस खुलास करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









