गला घोंटकर युवक की हत्या, मृतक की नहीं हुई पहचान .अवैध संबंध में मर्डर की आशंका

Aug 05 2021
ग्वालियर। एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर शव को हाईवे किनारे पानी से भरे खेत में फेंक दिया। हत्या करने वाले युवक से इतनी नफरत करते थे कि उसके प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए। घटना गुरुवार सुबह भरथरी गांव के पास की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लिया है। शव 36 से 48 घंटे पुराना लग रहा है। पानी में पड़े होने के कारण वह गलने लगा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरोपियों की भी अभी सुराग नहीं लग पाया है। युवक की जिस तरह से प्राइवेट पार्ट काटा गया है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या अवैध संबंध के चलते हो सकती है।
आंतरी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव भरथरी पुल के पास एक खेत में पड़ा हुआ है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची। यहां जांच की तो पता चला कि मृतक के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ है। जिससे पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव और फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुला लिया। एक्सपर्ट ने भी स्पॉट की जांच की है। मृतक की शिनाख्ती के पुलिस ने प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवाकर गुमशुदगी के रजिस्टर में छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। उसने फौजी पैटर्न की टीशर्ट, काला पेंट पहना है। एक से दो दिन पुरानी बॉडी होने के कारण उसके शरीर भी गलने लगा है।
पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने जांच की तो पता चला कि मृतक का हत्यारों ने प्राइवेट पार्ट भी काटा है। उससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध या प्रेम संबंध हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
विश्वस्तरीय बनें उच्च शिक्षा के सभी संस्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमएसएमई हैं भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ.यादव से आईटीआई के मेधावी प्रशिक्षणार्थियों ने की सौजन्य भेंट
लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
एम.पी. ट्रांसको में व्हाट्सएप की जगह अब ‘अराताई’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के गौरव गायक स्व. किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि
सिंहस्थ के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें एम.पी. ट्रांसको : मंत्री श्री तोमर
राज्य स्तरीय स्वच्छता समग्र समारोह 14 अक्टूबर को होगा भोपाल में
जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर कराएं विकास कार्य: मंत्री श्री सिलावट
मध्यप्रदेश का पर्यटन बना रहा सशक्त वैश्विक पहचान -पर्यटन राज्य मंत्री श्री लोधी
गति शक्ति ने सड़क निर्माण को विज्ञान और तकनीक से जोड़ा : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह
भावांतर योजना से किसानों को मिले अधिकतम लाभ
जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही हमारा संकल्प : राज्यमंत्री श्रीमती गौर
एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए निवेश तक पहुंच और निर्यात अवसरों पर युवाओं को दी गई जानकारी
पूर्व विधायक स्व. श्री शंकरलाल तिवारी की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -