शहर में शुरू हुआ प्लांटेशन ग्वालियर अभियान

Aug 03 2021

ग्वालियर। स्विनिस फाउंडेशन के 100 प्लांटेशन ग्वालियर अभियान की शुरूआत आज सिरोल की पहाड़ी एवं पहाड़ी के नीचे के क्षेत्र से हुई जिसके अंतर्गत लगभग 300 पौधे लगाए गए है। यह अभियान स्विनिस फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है और साथ ही 20 से अधिक समाज सेवी संस्थाएं एवं उनके मेंबर्स इसमें पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे है। आज इस अवसर पर नगर निगम से श्रीकांत कटे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ओर उन्होंने भी पौधा लगाकर इस अभियान को आरंभ किया।
अभियान के तहत आज फाउंडेशन , वरदान कयुनिटी , युथ रियल फ्रीडम, एवं रॉक फायर एडवेंचर लब सपूर्ण टीम मोजूद रहीं और अभियान में हिस्सा लिया आज के दिन 50 से अधिक वॉलेंटियर ने लगभग 300 पौधों को लगाये जिसमे अशोक , शहतूत, नीम ,शीशम इत्यादि के पौधों को लगाया गया, इस अभियान में स्विनिस फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सक्सेना, शुरुवात फाउंडेशन के संस्थापक आकाश गुप्ता वरदान कयुनिटी के संस्थापक ओम तिवारी, युथ रियल फाउंडेशन के संस्थापक सागर शर्मा एवं रॉक फायर एडवेंचर क्लब के संस्थापक प्रशांत गुप्ता उपस्थित रहे।