राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी कविताओं से सपूर्ण भारतवर्ष में नाम रोशन किया , प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर किया नमन

Aug 03 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 3 अगस्त को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया यहां आयोजन जिंसी नाला नंबर 2 पर किया गया।
 इस आयोजन की सपूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजन किया गया। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती सपूर्ण भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भांडेर घनश्याम पिरोनिया उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि बाबूलाल चौरसिया अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की इस अवसर पर घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त ने अपनी कविताओं के माध्यम से सपूर्ण भारतवर्ष में अपनी पहचान बनाई और गहोई समाज का नाम रोशन किया इस आयोजन की संयोजिका शिखा क_ल थी इस अवसर पर संस्था के सदस्य अशोक जैन, धीरज गोयल, शिवम् गुप्ता, मुकेश भौति वाले, अंकित क_ल, हेमंत शर्मा, राम रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।