महलगांव के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, लाखों घरों में बिजली गुल

Aug 03 2021

ग्वालियर। विद्युत वितरण कंपनी महलगांव के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरा मच गई। इस कारण से आधे शहर की विद्युत सप्लाई बंद है। कुछ समय बाद ही आग ने बिजली के अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आग 132 केवी डीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
साथ ही आग का कारण ये भी बताया जा रहा है कि बारिश का पानी अंदर प्रवेश कर गया था। हालांकि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें करीब कई घंटे बाद भी दिख रही थीं।
इधर अधिकारियों का कहना है कि जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा लिया जाता तब तक बिजली गुल ही रहेगी। काफी देर की मेहनत के बाद दमकलकर्मी आग पर लगभग काबू पा सके।