ग्वालियर-आगरा मुंबई हाईवे बंद कलेक्टर, एसपी पहुंचे मोहना
Aug 03 2021
मोहना इलाके में स्थित पार्वती नदी उफान पर है। आज सुबह हाईवे के पुल के ऊपर से निकला बारिश का पानी आ गया। इसको देखते हुए हादवे पर यातायात सुरक्षा के लिहाज से पूरी बंद कर दिया है। इधर कलेटर एवं एसपी सुबह 6 बजे अत्यधिक बारिश से निर्मिति हुई स्थिति का जायजा लेने मोहना क्षेत्र में पहुँचे। उन्होंने इस दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा कर वस्तुस्थिति जानी। साथ ही मैदानी अमले को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने के दिए निर्देश। कलेटर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और मुयमंत्री को अवगत भी करया है।
फसल खराब होने का अंदेशा
जब खरीफ की बुवाई शुरू हुई तब पानी की जरूरत थी, लेकिन पानी नहीं बरसा और जब बुवाई पूरी हो गई तो इतना पानी बरस गया कि मूंग, उड़द और तिल खराब होने का खतरा मंडराने लगा। खासकर उन खेतों में जहां पानी भरता है, वहां यदि पानी भरा रहता है तो फसल खराब होने का अंदेशा है। लेकिन, पिछले तीन दिन से हो रही तेज बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया। इससे उड़द, मूंग और तिल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









