सड़कें और कई इलाके जलमग्न ,अगले पांच दिन तक बारिश का दौर रहेगा जारी
Aug 03 2021
ग्वालियर। दो दिन से लगातार 26 घंटे तक हुई बारिश कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मानसून के बादल ऐसे मेहरबान हो रहे जैसे ग्वालियर का पिछले कई सालों का कोटा पूरा करना हो। सोमवार की पूरी रात से लेकर आज मंगलवार की सुबह से रिमझिम फुहारें बरस रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश अगले पांच दिन तक जारी रहेगी।
इधर जिले के साथ अंचल में एक साथ बारिश होने से नदी-नाले उफान पर रहे। मौसम विभाग ने भी 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 4 अगस्त से 7 अगस्त के बीच तेज से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इधर सुबह 9:39 मिनट पर थोड़ी देर के लिए सूर्य देवता ने दर्शन दिए, लेकिन बारिश के बादलों के आगे वे ज्यादा न टिक सके। शहर में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव भी हुआ है। आलम यह रहा कि पानी लोगों के घरों तक में घुस गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश लगातार होने पर शहरवासी छाता और रैन कोट खरीद रहे हैं।
कम दबाव का क्षेत्र ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर
कम दबाव का क्षेत्र ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर विराजमान है। यह अगले 24 घंटे तक ग्वालियर-चंबल संभाग पर हावी रहेगा। रुक- रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।
लगातार बारिश होने की वजह से सड़कें और कई इलाके जलमग्न नजर आए। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे घर में रखा सामान खराब हो गया। जगह-जगह पेड़ गिरने व अन्य फॉल्ट आने की वजह से कई इलाकों की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई।
लगातार लाइट गुल होने की वजह से इन्वर्टर भी साथ छोड़ गए। लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। तेज बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित बना रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









