पानी की लाइन फूटी, घंटों सड़क पर बहता रहा पानी, रास्ते में खड़ी कार आधी डूबी
Aug 02 2021
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर मार्ग पर अचानक पानी की लाइन फूटने से सड़क पर पानी ही पानी भर गया। सड़क पर खड़ी कार आधे से ज्यादा डूब गई। कुछ समय के लिए तो ऐसा लगा जैसे कोई नदी में बाढ़ आई है।
घंटों सड़क पर पानी बहता रहा। करीब एक लाख लीटर पानी सड़क पर ऐसे ही बह गया है। जिस कारण आमखो पानी की टंकी नहीं भर पाई है। कंपू के कई क्षेत्र में सोमवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। रात को ही नगर निगम ने पानी की लाइन जोडऩे के प्रयास शुरू कर दिए थे।
अचलेश्वर मंदिर के पास सड़क से पानी की दो लाइन निकली है। एक 9 इंच और एक 24 इंच। 24 इंच की लाइन सीधे शहर में पानी सप्लाई करने वाली बड़ी टंकी के लिए है। किसी भारी वाहन के दबाव से यह बड़ी लाइन फूट गई। इसके बाद सड़क पर पानी ही पानी दिखाई दिया। इतनी रफ्तार में सड़क पर पानी बहने लगा जैसे कोई नदी उफान पर आ गई हो। सड़क पर खड़ी एक कार आधे से ज्यादा डूब गई। पानी का ऐसा बहाव देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान बह गया। सूचना मिलते ही नगर निगम के दल वहां पहुंचा और अन्य पॉइंट से पानी बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया।
10 हजार लोगों को पानी सड़क पर बहा
लाइन फूटने से सड़क पर करीब 1 लाख लीटर पानी बह गया है। यह पानी करीब शहर के 10 हजार लोगों की प्यास बुझाने के लिए काफी था। वैसे ही तिघरा में पानी नहीं है। ऐसे में पानी इस तरह बह जाना भी एक संकट है।
बारिश में पानी का संकट
लाइन फूटने से कम्पू आमखो पानी की टंकी नहीं भर पाई है। जिस कारण रिमझिम बारिश के बीच लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा है। कम्पू और लश्कर के करीब 20 से 25 मोहल्लों में पानी नहीं आया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









