हाइवे पर प्रिंस मामा ढाबा पर खाना खाकर सो गई करनाल क्राइम ब्रांच , बदमाश हथकड़ी सरकाकर भाग गया
Aug 02 2021
ग्वालियर। हाइवे पर सुहाने मौसम के बीच ढाबा का स्वादिस्ट खाना खाकर करनाल हरियाणा की क्राइम ब्रांच के जवान सोते रह गए और बदमश हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। घटना प्रिंस मामा ढाबा की है। हरियाणा पुलिस की कार की एक लाइट खराब हो गई थी और बारिश भी हो रही थी। ऐसे में टीम ने ढाबे पर डेरा डाला। पर मौका का फायदा उठाकर बदमाश भाग गया। घटना का पता सुबह चला जब पुलिसकर्मियों की नींद खुली। घटना का पता चलते ही क्राइम ब्रांच के जवानों ने अपने स्तर पर छानबीन की। गिरवाई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी भागे हुए आरोपी को काफी तलाश किया, जब नहीं मिला तो एफआईआर दर्ज कराई है।
हरियाणा के करनाल जिले की क्राइम ब्रांच एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि रविवार को वह एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गए आरोपी सुरेन्द्र सिंह उर्फ सिंद पुत्र बलकार सिंह सिख को गुना में उसके साथी आरोपी बनवारी की तलाश में लेकर आए थे। एएसआई दशरथ सिंह, बलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक बलवान सिंह, प्रवीण कुमार, तथा एक आरक्षक के साथ लेकर आए थे, लेकिन बनवारी नहीं मिला तो वह वापस आ रहे थे। रात करीब 11 बजे वह गिरवाई थाना क्षेत्र के बेला की बावड़ी पर पहुंचे तो यहां गाड़ी की एक तरफ की लाइट पानी भरने से खराब हो गई थी। तेज बारिश हो रही थी तो उन्होंने रात का समय होने पर प्रिंस मामा ढाबा में दो कमरे किराए से लिए और सुरेन्द्र को हथकड़ी लगाकर बाथरूम के गेट से बांधकर आराम करने लगे। इसी बीच पुलिस जवानों और अफसरों की झपकी लग गई। आरोपी मौका पाकर हाथ से हथकड़ी सरकारकर भाग निकला। आरोपी के भागने का पता सुबह चला जब पुलिसकर्मियों की आंख खुली तो वह गायब था। मामले का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
पगड़ी से सरकाई हथकड़ी
पुलिस कर्मियों का मानना है कि आरोपी ने पगड़ी की मदद से हथकड़ी का कुंदा बड़ा किया और उसके बाद हथकड़ी छोड़कर फरार हो गया है।
हरियाणा में अफसरों को दी सूचना
आरोपी का सुराग नहीं लगने पर सुबह पुलिसकर्मियों ने करनाल हरियाणा के एसपी को सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचे और मामले की शिकायत गिरवाई थाना पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने घटना की पुष्टि की है। साथ ही भागे हुए आरोपी की तलाश में टीमें लगाने की बात कही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी भागा कैसे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









