हौसलें अगर बुलंद हों तो मंजिलें हो जाती हैं आसान
Aug 01 2021
ग्वालियर। गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के नेतृत्व मैं संगीता शाक्य मुख्य संरक्षक, कैलाश चन्द्र मीणा, मंडल अधिकारी वन के संरक्षकत्व मैं जहांआरा के मार्गदर्शन कु. आंकक्षा सिंह, वरूण और एश्वर्या के परामर्श पर ग्वालियर के प्रमुख स्थानों पर कोरोना के प्रति सभी को जागरुकता के लिए बच्चों ने रंगोली बनाकर सन्देश दिया कि वह कैसे कोरोना से अपना बचाव कर सकते है। श्रीप्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष गोपाल किरन समाजसेवी संस्था ने बताया कि कोरोना बचाव व सुरक्षा हेतु लोगों को कोरोना से बचाव की समझाइश दी गई साथ ही साथ मास्क एवं सेनेटाइजर के उपयोग पर करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संस्था समाज से सरोकार ओर विकास पर अलग-अलग तरह के जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
रंगोली मैं विभिन्न रगों का उपयोग कर स्लोगन का उपयोग किया गया जिससे प्रमुख नारे रंगोली के साथ देखो मगर प्यार से... कोरोना डरता है वेसीन की मार से, दो गज दूरी मास्क है जरूरी, हंस मत पगली प्यार हो जाएगा टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा, स्टे होम, का उपयोग किया गया जिसको लोगों ने बहुत सराहा है। एश्वर्या वरुण ने एक अच्छी रंगोली कम समय मैं कैसे तैयार की जा सकती है उसके बारे मैं था रंगोली के बनाने के अनुभव को शेयर कर समुदाय को अपना सन्देश दिया। इसको तैयार करने मैं आकंक्षा सिंह की भूमिका रही, इस अवसर पर राधा, एडवोकेट सुदामा प्रसाद आदि उपस्थित रहे। इस रंगोली मैं जिला बाल अधिकार फोरम ग्वालियर, बाल संसद, स्कूल फोरम के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









