जयविलास पैलेस में कार्निवाल शुरू, सैलानियों की लगी भीड
Aug 01 2021
ग्वालियर। रविवार एक अगस्त से जयविलास पैलेस में कार्निवाल लगाया। जिसकी थीम ग्वालियर-चंबल अंचल के स्वाद और कला पर है।
जयविलास पैलेस में आज से स्वाद और कला का जादू बिखरेगा। सुबह के समय सैलानियों की अक्ष्छी-खासी भीड़ देखी गई। जयविलास म्यूजियम की ट्रस्टी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया कार्निवाल आयोजित कर रही हैं। इस
कार्निवल की थीम में ग्वालियर चंबल अंचल की विलुप्त होती कला और संस्कृति पर फोकस रहेगा।
कोविड के चलते बंद था म्यूजियम
बता दें कि कोविड के चलते म्यूजियम लोगों के लिए बंद था। अब कोरोना महामारी कम हो गई है तो शहरवासी और विदेशी सैलानियों के आकर्षण के लिए एक दिन का कार्निवाल लगाया जा रहा है। इस कार्निवाल में ग्वालियर-चंबल अंचल की युवा प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा।
कला, संस्कृति और फूड पर फोकस
जय विलास पैलैस में म्यूजियम परिसर में 30 काउंटर लगाए गए है। जिनमें ग्वालियर चंबल संभाग की कला, संस्कृति और फूड पर फोकस है। जिन्हें आने वाले सैलानी खरीद कर लुत्फ भी उठा सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









