कांग्रेस की पूर्व पार्षद एंव श्योपुर कांग्रेस की प्रभारी केशकली जाटव भाजपा में शामिल

Aug 01 2021

ग्वालियर। रविवार को कांग्रेस की पूर्व पार्षद एवं श्योपुर कांग्रेस की प्रभारी केशकली जाटव भाजपा में शामिल हो गई। इससे पूर्व ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास पर संपन्न हुए सदस्यता कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं कमल माखीजानी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए पूर्व पार्षद केशकली जाटव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर 16 ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, उमेश भदोरिया सहित भाजपा के अनेक जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।