बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सम्पन्न

Jul 31 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। उसी श्रंखला में ये किया जा रहा है। इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को दो वर्ग में आयोजित किया। वर्ग ए में बालक वर्ग 3 साल से10 साल तक के बच्चे शामिल रहेंगे। वर्ग बी में बालिका वर्ग 3 साल से10 साल तक की बालिकाएं शामिल हूयी। इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। और विजेता उपविजेताओ को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार के साथ साथ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। इन्होंने बताया कि आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था। इस आयोजन में बच्चों को महापुरुष थीम पर आधारित अपनी प्रस्तुति देना थी। इस आयोजन में निर्णायक मंडल में धीरज गोयल, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी उपस्थित थे बच्चों ने महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस के साथ साथ अन्य महापुरुषों के बेशभूषा में मंच से अपनी प्रस्तुति दी।
आज होगा मास्क वितरण
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक अगस्त को  मास्क वितरण का आयोजन स्थानीय इन्द्ररगंज चौराहे पर आयोजित किया जाएगा इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं उसी श्रंखला में ये किया जा रहा है।