ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ ने आमखो पर निर्माणाधीन स्मार्ट रोड का किया निरीक्षण
Jul 31 2021
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट रोड परियोजना के तहत आमखो क्षेत्र में स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहाँ चल रहे निर्माण कार्य का शनिवार को स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को बरसात में जल भराव न हो उसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने निरीक्षण में उपस्थित संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को तेज बारिश की वर्तमान स्थिति के अनुरूप सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में 15.62 किलोमीटर की स्मार्ट रोड परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक स्मार्ट रोड के साथ साथ महाराज बाड़ा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई कार्य किये जाने प्रस्तावित है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









