कांग्रेस ने 16 पेट्रोल पंपों पर दिया एक घंटे का धरना

Jul 31 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी लगातार धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि किए जाने के विरोध में शनिवार को शहर के 16 पेट्रोल पंपों पर सुबह 10 से 11 बजे तक धरना प्रदर्शन कर पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही मूल्यवृद्धि का विरोध किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।