गाड़ी का टायर फटा, पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, कार पलटने से तीन घायल
Jul 31 2021
ग्वालियर। पुरानी छावनी व रायरू के बीच ग्वालियर से मुरैना की तरफ जा रही कार का तेज धमाके के साथ टायर फट गया। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पर लहराई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक का चालक स्पीड पर कंट्रोल नहीं रख पाया। ट्रक ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। कार मेंं टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। घटना के समय मौजूद युवक ने कार में सवार तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक घायल का कान फट गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुरानी छावनी थाने के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों जवान घटनास्थल की परिक्रमा लगाकर वापस गए। पुलिस ने कार के पलटने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नहीं आया है।
घटनास्थल के पास ही रहने वाले अंकित राजपूत ने बताया कि वह अपनी गाय बांध रहा था। अचानक टायर फटने की आवाज सुनाई दी। उसका ध्यान सड़क पर गया। टायर फटने के बाद कार लहरा रही थी। कार के पीछे ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। ट्रक चालक अपनी रफ्तार पर कंट्रोल नहीं कर पाया और आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। कार में सवार मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। अंकित ने बताया कि यह कार उसके परिचित आकाश निवासी अंबाह की है। कार में उसकी मां भी सवार थी। उनका कान कट गया। उनके अलावा कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को उसने अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचाया। पुरानी छावनी थाना पुलिस अभी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए फरियादी का इंतजार ही कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









