अबेडकर एवं गांधी पार्क में लगाए पौधे

Jul 30 2021

ग्वालियर। निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्रीन ग्वालियर के लिए चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।
जिसमें पार्क निरीक्षक दिनेश कुशवाह एवं सहायक पार्क निरीक्षक राजकुमार नागर द्वारा ग्वालियर पूर्व विधानसभा में फूलबाग स्थित अम्बेडकर पार्क एवं गांधी पार्क में नीम, आंवला, गुडहल, कचनार आदि प्रजाति के कुल 70 पौधो का रोपण किया गया। वहीं पार्क निरीक्षक अंकित परिहार द्वारा सिरोल पहाडिय़ा पर पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदाई का कार्य कराया जा रहा है।