मेहंदी तो मेहंदी है रंग लायेगी

Jul 30 2021

ग्वालियर। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के तहत आनलाइन मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवम् रंगोली सजाओं प्रतियोगिता हुई। इस मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवम् रंगोली सजाओं प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में आयोजित किया गया बालिका वर्ग एवम् महिलाओं के लिए रखा गया था। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा और विजेता उपविजेताओ को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार के साथ साथ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। रंगोली सजाओं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से सुंदर एक रंगोली सजाई थी और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भी बालिकाओं और महिलाओं ने मारवाड़ी मेहंदी अपने अपने हाथों प्रतिभागियों से लगवाई इस आयोजन में रंगोली सजाओं प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में रिचा विलैया, निवेदिता गुप्ता उपस्थित थी।