पार्किंग के ऊपर पेड गिरा, जनहानि नहीं, बाइकें क्षतिग्रस्त हुई
Jul 30 2021
ग्वालियर। स्मार्ट सिटी द्वारा दो पहिया वाहन रखने के लिए बनवाई गई पार्किंग पर एक बड़ा पेड गिर गया। पेड गिरने से उसके नीचे तीन दो पहिया वाहन दब गए। बाद में कर्मचारियों ने किसी तरह से वाहनों को निकाला। साथ ही पेड गिरने की सूचना नगर निगम को दी गई है।
स्मार्ट सिटी द्वारा दो पहिया वाहनों को रखने के लिए पार्किंग बनवाई गई है। इस पार्किंग पर लगे पुराने टीनशेड आदि को भी स्मार्ट सिटी द्वारा ठीक कराया गया था। इस पार्किंग में कर्मचारियों के दो पहिया वाहन रखे थे। अचानक पार्किंग के ऊपर बड़ा पेड गिर पड़ा। पेड़ गिरने से उसके नीचे वाहन दब गए। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।
स्मार्ट सिटी की पार्किंग में जो पेड़ गिरा है। वह काफी पुराना था। बताया जाता है कि पिछले तीन चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसलिए पेड़ के आसपास की जमीन भी गिली थी। लोगों का अंदाजा है कि गीली मिट्टी होने से पेड़ की जड़ों की पकड़ मिट्टी में कम हो गई और थोड़ी सी हवा चलने पर पेड़ गिर पडा। गनीमत यह थी कि टीनशेड में कोई नहीं था। इसलिए किसी को चोट नहीं आई। बाइकें जरूर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि पेड़ गिरने की सूचना के बाद भी नगरनिगम का अमला उसे हटाने के लिए नहीं पहुंचा था। इस वजह से पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोगों को अपने वाहन निकालने में खासी परेशानी हो रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









