राम-जानकी मंदिर गुडा गुड़ी के नाके पर पौधारोपण सम्पन्न

Jul 30 2021

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई को पौधारोपण का आयोजन स्थानीय राम जानकी मंदिर गुडा गुड़ी का नाका पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभापति ब्रिजेन्द्र सिंह जादौन एवम् विशिष्ट अतिथि मंदिर पुजारी गीतादास महाराज अध्यक्षता पूर्व विधायक भांडेर धनश्याम पिरोनिया उपस्थित थे इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। उसी श्रंखला में ये पौधा रोपण किया गया। इस आयोजन की संयोजिका शिखा क_ल थी। इन्होंने बताया कि आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था। इस मौके श्री पिरोनिया ने कहा की पौधारोपण आज की जरूरत है बिजेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि जि़न्दगी में पेड़ पौधा का बड़ा महत्व है आज इस मौके पर संस्था के अशोक जैन, धीरज गोयल, शिवम् गुप्ता, मुकेश, अंकित क_ल उपस्थित थे।
आज होगी बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
31 जुलाई को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। उसी श्रंखला में ये किया जा रहा है इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को दो वर्ग में आयोजित किया जाएगा। वर्ग ए में बालक वर्ग 3  साल से 10 साल तक के बच्चे शामिल रहेंगे वर्ग बी में बालिका वर्ग 3 साल से 10 साल तक की बालिकाएं शामिल होंगी। इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। और विजेता उपविजेताओ को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार के साथ साथ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। यह आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया है। इस आयोजन में बच्चों को महापुरुषों की थीम पर आधारित अपनी प्रस्तुति देना होगी।