छोला-भटूरा ठेला संचालक ने लगाई फांसी
Jul 30 2021
ग्वालियर। माधवगंज थाना क्षेत्र में एक छोला-भटूरे बेचने वाले युवक ने अज्ञात कारणों से स्वयं को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
मृतक के भाई राजू कुशवाह निवासी एकता कॉलोनी ने बताया कि उसका छोटा भाई छोटू उर्फ गजेन्दर पुत्र होतम सिंह उम्र 20 साल उसके साथ मिलकर आमखो पर छोले-भटूरे का ठेला लगाते हैं। मैं किराने का सामान लेने बाजार गया था कि छोटू ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी नहीं हुई थी। मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। इधर पड़ाव थाना क्षेत्र में निशा पुत्री उमेश जाटव उम्र 16 साल ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









