15 केन्द्रों पर शुरू हुआ वैक्सीनेशन , सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा पालन

Jul 30 2021

 ग्वालियर। शुक्रवार को शहर में 15 जगहों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इनमें से अधिकतर केन्द्रों में कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। जिले में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमज़ोर पड़ गई है। कल सिर्फ एक युवती संक्रमित निकली है, जिसका इलाज चल रहा है। लेकिन तीसरी लहर का खतरा बरकरार है।
इसको लेकर लोगों में कोविड के नियमों का पालन करना नहीं देखा जा रहा है आज जिले में एक दर्जन से ज्यादा केन्द्रों पर सुबह से लोगों को वैक्सीन लगवाने की भीड़ देखी गई, पर उत्साह से भरपूर लोगों ने सोशल दूरी का पालन नहीं किया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले में 15 केंद्रों में 6,900 लोगों को टीका लगाने का टारगेट है। 600 टीके गर्भवती महिलाओं को लगाने का लक्ष्य है।
अभियान के तहत जयारोग्य चिकित्सालय, जच्चाखाना मुरार, बिरला नगर प्रसूतिगृह और भितरवार, मोहना और हस्तिनापुर में मंगलवार और शुक्रवार को टीके लगाए जाते हैं। सिविल अस्पताल डबरा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं को टीके लगाने का दिन निर्धारित किया है। 
1145 रुपए में लगेगा रूसी वैसीन स्पुतनिक का टीका
इधर प्रशासन से मिली जानकारी में सामने आया कि जिले के लोग जल्द
ही रूसी वैक्सीन स्पुतनिक का टीका भी लगवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 1145 रुपए खर्च करना होंगे। शहर के कई निजी अस्पताल संचालकों ने रूसी वैक्सीन स्पुतनिक डोज के ऑर्डर कर दिए हैं। इन्हें यह डोज इस सप्ताह मिलने की उमीद है। 
जुलाई माह के अंतिम दिन एक करोड़ से ज्यादा कोविड टीके लगाने का रिकार्ड
कोविड टीकाकरण में ग्वालियर समेत प्रदेश ने जुलाई माह में एक करोड़ एक लाख 34 हजार कोविड टीके लगाने का नया रिकार्ड बनाया है। जुलाई माह में एक करोड़ 3 लाख 12 हजार 444 कोविड टीके लगाये गये। इनमें 77 लाख 16 हजार 191 व्यक्तियों को पहली डोज और 25 लाख 96 हजार 253 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई है। टीकाकरण अभियान में 2 करोड़ 45 लाख 63 हजार 181 व्यक्तियों को पहली डोज लगाकर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर और 48 लाख 94 हजार 469 दूसरी डोज लगाकर 9वें स्थान पर है।