महंगाई को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ दिया धरना

Jul 30 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार सुबह शहर के प्रमुख 16 चौराहों पर पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि को लेकर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने बहोड़ापुर, किलागेट चौराहा, हजीरा चौराहा, शिंदे की छावनी, इंदरगंज चौराहा, बारादरी चौराहा, थाठीपुर चौराहा, दीनदयाल नगर, ढोलीबुआ का पुल, गस्त का ताजिया, गोरखी स्काउट, कम्पू कस्तुरबा चौराहा, राजमाता चौराहा, चेतकपुरी ,युनीवर्सिटी और हनुमान चौराहे पर धरना देकर मप्र की शिवराज सराकार को जमकर कोसा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा व कांग्रेस विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार ने धरने में शामिल होकर कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम न लगाकर जनता की जेबों पर डाका डालकर भूखमरी की कगार पर खड़ा कर रही है। इस दौरान सभी धरना स्थलों पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।