जर्जर सड़कों का शिकार हो रहे हैं वाहन चालक चार फुट धंसी सड़क, कार फंसी
Jul 29 2021
ग्वालियर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। हर रोज एक नया प्लान सामने आ रहा है, वहीं हकीकत यह है कि कई सालों में 25 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। इधर शहर के पॉश इलाकों में जरा सी बरसात के बाद जो सच सामने आया है उसने शहर के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है।
सिटी सेंटर जैसे पॉश और व्यस्त व शानदार स्थान की रोड कुछ घंटे की मध्यम बरसात के बाद ही तीन से चार फुट तक धंसक गई, चूंकि इस पर पानी भरा हुआ था, ऐसे में एक कार इसमें जा फंसी गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, यहां ज्यादा यातायात नहीं था, अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था, ऐसे में कार चालक व उसके परिवार के अन्य लोगों को चोट आई, बमुश्किल राहगीरों ने इस कार को गड्ढे से बाहर निकाला। तब सोचा जा सकता है कि शहर में जो सड़कें अमृत योजना के नाम पर खोदी गई हैं, वह किस तरह हर रोज हादसों का कारण बन रहीं होंगी, लेकिन निगम इस विसंगति से मुंह मोड़े बैठा है। समीक्षा बैठकों में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के आदेश होते हैं, लेकिन हालात नहीं सुधरते। इधर शहर की एक सड़क को थीम रोड का दर्जा देते हुए, पहले नगर निगम ने करोड़ों रुपए खर्च किए, अब स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन इसी रोड में रुपए खर्च करने जुटा है।
हृदय स्थल ही जर्जर
शहर का हृदय स्थल माने जाने वाले वाले महाराज बाड़े की रोड ही जर्जर है, यहां हर कुछ दूरी पर सड़क की जगह गड्ढे हैं, यहां नई रोड बनाने की महती जरूरत है, लेकिन पेंचवर्क तक नहीं किया गया। जबकि शीर्ष अधिकारी कभी स्मार्ट सिटी के कार्यो व अन्य विकास के नाम पर हर रोज निरीक्षण के नाम पर यहां पहुंचते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









