सूने रहे सरकारी दफ्तर निराश लौटे लोग, सभी विभागों के कर्मचारी रहे अवकाश पर
Jul 29 2021
ग्वालियर। विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को सभी विभागों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के लिए अपने काम के लिए गए लोगों को सरकारी दफ्तरों से निराश लौटना पड़ा। हालांकि कुछ कर्मचारी दफ्तर तो गए थे, लेकिन उन्होंने भी आज काम नहीं किया। देर रात तक कर्मचारी नेता कर्मचारियों को मोबाइल पर अवकाश पर रहने का संदेश देते रहे।
शासकीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसके चलते गुरुवार को कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अवकाश पर रहने का निर्णय लिया था। अवकाश के चलते विभिन्न विभागों के कर्मचारी सुबह 11 बजे मोतीमहल के गेट पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे- बाजी की। मोती महल में आयोजित गेट मीटिंग में संयुक्त मोर्चा के संयोजक रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा न ले।
कर्मचारियों के साथ होने वाले अन्याय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गेट मीटिंग में मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, सुनील पटेरिया, बलबीर सिंह परमार, हवलदार सिंह भदौरिया, राकश नायक, सुभाष शर्मा, शिवदत्त द्विेदी, राजेंद्र शर्मा, गणेश पचौरी, धनीराम कुशवाह, राजकुमार वर्मा, हरिशंकर वर्मा, मिट्ठन लाल रावत, तेजप्रकाश शुक्ला आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी नेताओं ने गत दिवस विभिन्न कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से अवकाश पर रहने के लिए समर्थन मांगा था।
इन दफ्तरों में नहीं हुआ काम
आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख व बन्दोबस्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय, महिला बाल विकास, आबकारी विभाग, कोष लेखा, लोकल फन्ड, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, कलेक्टर कार्यालय, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, सभी संकुल केन्द्रों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









