बिना स्लॉट बुक कराए पहुंचे सेंटरों पर, लगवाया टीका

Jul 29 2021

ग्वालियर। वैक्सीनेशन में तेजी लाने व हर जिलेवासी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों में की गई शिथिलता का असर आज सभी सेंटरों पर देखने को मिला। आज सेंटरों पर उन लोगों की संख्या Óयादा थी जिन्होंने पूर्व में स्लॉट बुक नहीं कराया था। ऐसे सैकड़ों लोग संबंधित वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचे और आधार व अन्य दस्तावेज रजिस्टर्ड कराकर टीके का पहला व दूसरा डोज लगवाया। शहर के तेरह सेंटरों पर चार सैकड़ा लोगों ने बिना स्लॉट बुक कराए ही टीकाकरण कराया।
बीते दो दिनों से जिले मे हो रही बारिश का असर वैक्सीनेशन कार्य पर पड़ रहा है। टीका लगवाने के लिए पहले से ही स्लॉट बुक कराने वाले लोग बारिश के चलते वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं जिससे सेंटरों को दिए गए टारगेट भी पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जैसे ही नियमों में कल से छूट दी थी। दी गई छूट का परिणाम आज सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर देखने को मिल रहा है। टीका लगवाने वालों में चालीस प्रतिशत संख्या उन लोगों की दिखी जो बिना स्लॉट बुक कराए ही बारिश के बाद टीकाकरण सेंटरों पर टीका का पहला या दूसरा डोज लगवाने के लिए पहुंचे। बारिश के चलते सेंटरों पर टीका लगवाने के लिए कम संख्या में ही लोग पहुंच रहे हंै।