स्मार्ट सिटी सीईओ ने गोरखी पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया निरीक्षण

Jul 29 2021

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट रोड परियोजना के तहत गोरखी पर मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा। यहां चल रहे निर्माण कार्य का स्मार्ट सिटी सीईओ ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण में उपस्थित संबंधित अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को तेज बारिश की वर्तमान स्थिति के अनुरूप सावधानी पूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित की जा रही इस पार्किंग से शहर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़ा पर यातायात सुगम होगा। इसके पश्चात श्रीमती सिंह ने गोरखी परिसर में निर्माणाधीन अटल मेमोरियल स्कूल का भी मुआयना किया।