बिजली का तार हटाने पर युवक को सड़क पर पटककर लाठियों से पीटा
Jul 29 2021
ग्वालियर। गुढ़ागुढ़ी के नाके के रहने वाले एक युवक को पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके साथियों ने बेरहमी से पीटा। उसे सड़क पर पटककर लाठियों से तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। युवक की पसलियां और जबड़ा टूट गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पहले माधौगंज पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था, लेकिन इसी बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें हमला करने वाले युवक को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद धारा बढ़ाकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। विवाद की वजह बिजली का तार हटाना बताई गई है।
गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित नयापुरा का रहने वाला राकेश पुत्र कोक सिंह कुशवाह सब्जी का ठेला लगाकर अपना परिवार पालता है। राकेश के परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मुकेश पांडे की बिजली कुछ दिन पहले बिजली कंपनी वाले काट गए थे। इसके चलते मुकेश ने एक दिन के लिए राकेश के घर से बिजली का कनेक्शन ले लिया। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी तार कनेक्शन नहीं हटाया। राकेश ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए इतना बिल नहीं भर सकता।
तार हटाने के लिए उसने कहा तो मुकेश ने उसे धमकाया और अभद्रता की। अगले दिन सुबह वह काम से लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी जा रहा था। गुढ़ा पुलिया पर उसे मुकेश के साथी राजू बंजारा, लाला व उसके अन्य साथियों ने घेर लिया। इन लोगों ने सीधे उसकी मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटते रहे। वह रोता रहा, लेकिन इन लोगों ने उसे नहीं छोड़ा। इस दौरान किसी ने हमला करने वालों का वीडियो बना लिया। राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पहले मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया। लेकिन जब उसकी स्थिति गंभीर दिखी तो हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी। सीएसपी आत्माराम शर्मा का कहना है एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। वीडियो के आधार पर इसमें और भी आरोपियों के नाम बढ़ाए जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









