मच्छरों व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया फोगिंग अभियान

Jul 29 2021

ग्वालियर। शहर में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं कीट-मच्छरों से बचाव के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है तथा वर्तमान में बारिश के मौसम में में मच्छर व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है। जिसे देखते हुए निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत निगम के अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर, बस्तियों, मोहल्लों आदि क्षेत्रों में पंहुचकर फोगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया। निगमायुक्त वर्मा ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशन में सभी वार्डों के डल्यूएचओ द्वारा जहां जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।