बिल माफ करने को लेकर कांग्रेस ने बिजलीघरों पर दिया धरना
Jul 29 2021
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार सुबह महानगर के 23 बिजलीघरों पर प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक कोरोना काल में बिजली के बिल माफ करने, बिजली घोषित-अघोषित कटोती बंद करने, बिजली के बिलों में भारी धन वसूली को रोकने में असफल भाजपा सरकार को बेनकाब करने को लेकर धरना दिया।
इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर में बिजली के नाम पर जो अवैध वसूली की जा रही है, कोरोना काल में आर्थिक रूप से सभी वर्ग परेशान रहे है, गरीब वर्ग की कमर टूट चुकी है फिर भी भाजपा सरकार के द्वारा भारी भरकम बिजली के बिल भेजे जा रहे है और बिजली कटौती के नाम पर जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है, कंाग्रेस जनता की अवाज को बुलंद करने के लिए संकल्पित है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यहां दिए धरने
शिंदे की छावनी बिजलीघर, थाठीपुर बिजलीघर, रोशनीघर, सिटी सेंटर बिजलीघर, गोलपहाडिय़ा बिजलीघर न्युनीवर्सिटी बिजलीघर, इमलीनाका बिजलीघर, महाराजपुरा बिजलीघर, चावड़ी बाजार बिजलीघर, सिंधी कॉलोनी बिजलीघर, गस्त का ताजिया बिजलीघर, ट्रांसपोर्ट नगर बिजलीघर, सिरोल रोड, मोतीझील बिजलीघर, लक्ष्मीगंज बिजलीघर काल्पी ब्रिज बिजली घर, आदित्यपुरम बिजलीघर, पिंटो पार्क बिजलीघर, फूलबाग जोन पावर हाउस बिजलीघर विवेकानंद आश्रम रोड, हरिशंकरपुरम बिजलीघर, दीनदयाल नगर पावर हाउस बिजलीघर, बाराघाटा बिजलीघर।
यह रहे मौजूद
अलग-अलग बिजलीघरों पर ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, वीरेंद्र तोमर, भैयालाल भटनागर, मोनू भटनागर, सीमा समाधिया, लतीफ खान मल्लू, प्रेमसिंह कौरव, कुलदीप कौरव, सुरेश श्रीवास, रवि चौखट, नगरपाल आर्य, प्रभूदयाल जौहरे, धर्मेंद्र शर्मा, वीर सिंह तोमर, विनोदी जैन, महाराज सिंह पटेल, रुचिका गुप्ता, हेवरण कंसाना आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









