राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर चित्रांकन प्रतियोगिता हुई

Jul 28 2021


ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 28 जुलाई को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाक्टर शिराली रूनवाल, अमन अग्रवाल उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने सम्पूर्ण भारतवर्ष में अपनी कविताओ के माध्यम से सभी को आकर्षित किया और उनकी कविताओं को आज भी लोगों गुन गुना ते रहते हैं। इनकी प्रत्येक कविता कूछ ना कूछ संदेश जरूर देती है। इस चित्रांकन प्रतियोगिता को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया। इस आयोजन में एक सैकड़ा बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से एक सुंदर चित्र बनायें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे शामिल रहें।  इन बच्चों ने पर्यावरण पर चित्र उकेरें। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे रहें। इन बच्चों ने जल ही जीवन है पर चित्र उकेरें। वर्ग सी में 15 साल से ऊपर वाले बच्चे रहें उनको किसी भी महापुरुष पर चित्रांकन करना था। आज के इस आयोजन में निर्णायक मंडल में राशि रूसिया, रूचि विजपुरिया उपस्थित थी। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। और विजेता उपविजेताओ को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार के साथ साथ विशेष पुरस्कार भी दिये जायेंगे। इस आयोजन की संयोजिका शिखा क_ल एवम् अंजना गोयल उपस्थित थ।  इन्होंने बताया कि आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था और प्रतियोगिता स्थल पर डाइंग सीट भी नि:शुल्क प्रदान की गई थी।
आज आयोजित होने वाले आयोजन
29 जुलाई को आन लाइन रंगोली सजाओं प्रतियोगिता एवम् आन लाइन मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दो आयु वर्ग रहेंगे। बालिकाओं का वर्ग एवम् महिलाओं का वर्ग दोनों वर्ग में प्रतिभागियों को मेहंदी और रंगोली बनाते हुए फोटो और एक फोटो तैयारी का जिसने बनाई है। उसके साथ और एक मिनट की विडियो वाट्स अप पर भेजना है 8889219871 पर भेज सकते हैं।