प्रेमी के साथ मिलकर पत्थर से कुचला, फिर कुएं में फेंका
Jul 27 2021
प्रेमी, पत्नी और मददगार दोस्त दबोचाग्वालियर। पति रास्ते का कांटा बना तो प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या का ताना-बाना बुना लिया और दारू पार्टी के बहाने बुलाकर पहले पत्थरों कुचला और फिर एक कुएं में पटक दिया। घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पत्नी व मृतक के भाई ने न्यायालय में याचिका लगाई तो पुलिस ने एक बार फिर से पूरे मामले को रीकॉल किया, जिसमें पत्नी तथा उसके दोस्त की भूमिका संदिग्ध मिली। जिसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने कुएं से मृतक का कंकाल बरामद कर लिया हैएसपी अमित सांघी व एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि भितरवार थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ निवासी फेरन पुत्र पातीराम जाटव ११ माह पूर्व छह अगस्त को लापता हो गया, जिसकी गुमशुदगी मृतक की पत्नी मालती ने भितरवार थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। फेरन का पता नहीं चलने पर मामले की जांच एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे को सौंपी गई थीइस तरह लगा सुरागकाफी तलाश के बाद भी जब फेरन का सुराग नहीं लगा तो पत्नी ने उसकी याचिका हाईकोर्ट में लगाई। हाईकोर्ट में याचिका लगने पर पुलिस ने पूरे मामले में दोबारा से जांच की तो पत्नी व उसके पति के दोस्त पर शंका हुई। इसी बीच मृतक के भाई ने लापता होने की शंका पत्नी व मृतक के दोस्त रामौत्तार जाटव पर व्यक्त करते हुए याचिका लगाई तो पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलायाचार दिन लगातार पूछताछ, तब हुआ खुलासापुलिस ने रामौत्तार को चार दिन लगातार बुलाकर पूछताछ की तो उसके बयान बार-बार बदल रहे थे। जिस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वारदात को मालती और दोस्त शिवराज के साथ अंजाम देना बतायाइस तरह दिया वारदात को अंजामएसडीओपी अभिनव बारंगे ने बताया कि मालती व रामौत्तार में प्रेम संबंध थे और मृतक उनके बीच बाधक बन रहा था, इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और ६ अगस्त को शिवराज की मदद से फेरन को दारू पार्टी के लिए बु़लाया और दारू पार्टी कर उसके सिर पर पत्थर पटक दिया और फिर उसे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर ले गए और कुएं में पटक दियापुलिस ने काटा पेड, निकला कंकालमामले का खुलासा होते ही पुलिस रामौत्तार को लेकर कृपालपुर पहुंची और कुएं पर लगे पेड़ को काटने के बाद अंदर गोताखोर पहुंचाया तो अंदर से एक कंकाल मिला। जिसके कपड़ों से उसकी शिनाख्त फेरन के रूप में हुई। इसका पता चलते ही पुलिस ने रामौत्तार के साथ मालती तथा शिवराज को भी दबोच लियाक्राइम पेट्रोल से सीखा तरीकापुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने क्राइम पेट्रोल देखकर योजना बनाई और योजना के तहत ही वह लगातार न्यायालय में याचिका लगा रहे थे, जिससे पुलिस उनसे पूछताछ ना कर सकेइनकी रही सराहनीय भूमिकावारदात का खुलासा करने में एसडीओपी अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी भितरवार पंकज त्यागी, थाना प्रभारी चीनौर दीपक गौतम के साथ ही क्राइम ब्रांच व साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









