किशन का मिला शव कितांशु की तलाश जारी
Jul 26 2021
ग्वालियर। दो अलग-अलग टोली बनाकर बाइकों से धूमेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने और पिकनिक मनाने गए दो युवकों में से गोताखोरों की टीम ने नई सड़क निवासी किशन (22) पुत्र राजेश होतवानी का शव सोमवार दोपहर को नदी से बाहर निकाला। जबकि दूसरे युवक कितांशु शाक्य का शव अभी तक टीम को नहीं मिला है। रेस्यू टीम ने बताया कि शव पानी के तेज बहाव के साथ अंदर चला गया था। दूसरे शव को हम गहरे पानी में तलाश कर रहे हैं। अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर ने बताया कि एक शव के मिलने की पुष्टि की है। एसडीआरएफ की टीम अपने गोताखोर और स्टीमर की मदद से दूसरे युवक के शव को खोज रही है।
सोमवार सुबह नौ बजे से टीम ने रेस्यू ऑपरेशन शुरू किया। गौरतलब है कि युवकों की टोली यहां पिकनिक मनाने आई थी, इस दौरान किसी ने अपने घर नहीं बताया था। कुछ युवक दोपहर करीब ढाई बजे मंदिर के पास बहती सिंध नदी में बने झरने के पास नहा रहे थे। नहाकर निकले तो कितांशु शाक्य का पैर फिसल गया और वह नदी के पानी के तेज बहाव में गोते खाने लगा। किशन होतवानी उसे बचाने के लिए नदी में कूदा। दोनों ही युवक देखते-देखते बह गए मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना तत्काल प्रशासन को दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









