ग्वालियर से माय ट्रेफिक, माय सेफ्टी एप लॉन्च ,मानसिक विकृत लोगों में भय पैदा करेगा एप-गृहमंत्री
Jul 26 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में ट्रैफिक के लिहाज और छात्राओं, युवतियो, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की सोच के साथ माय ट्रेफिक, माय सेफ्टी एप लॉन्च किया गया है। एमपी में ग्वालियर से यह एप शुरू किया जा रहा है। यदि यह सफल होता है तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। यह बात एप का लोकार्पण करते समय प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही है।
उनका कहना है कि यह एप बेटियों को तो सुरक्षित रखेगा ही, साथ ही मानसिक रूप से विकृत लोगों में भय पैदा करेगा। शहर के 3 हजार से ज्यादा ऑटो के रजिस्ट्रेशन कर इस एप के क्यूआर कोड को चस्पा कर दिया गया है। जैसे कोई छात्रा ऑटो में सफर कर रही है। उसे किसी की हरकत संदिग्ध लगती है तो उसे कुछ नहीं करना है एप पर एक सेफ्टी बटन को क्लिक करना है। साथ ही क्यूआर कोड को स्कैन करना है। जहां वह होगी परिजन और पुलिस को उसकी जानकारी मिल जाएगी।
शहर में सुरक्षित माहौल और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस विभाग ने एक माय ट्रेफिक, माय सेफ्टी एप लॉन्च किया गया है। पुलिस की आईटी टीम ने इसे बनाया है। इसमें कई फीचर हैं। जो आगे चलकर काफी सार्थक सिद्ध हो सकते हैं। इस एप का लोकार्पण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आतिथ्य में हुआ। एप का लोकार्पण करने से पहले आईजी अविनाश शर्मा ने इस एप के बारे में जानकारी दी। डीआईजी राजेश हिंगणकर व एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि किस तरह एप काम करेगा और पुलिस कैसे इसके माध्यम से महिलाओं की मदद कर सकेगी। साथ ही यह भी बताया कि ग्वालियर जिले में 3 हजार ऑटो का रजिस्ट्रेशन कर उनपर क्यूआर कोड लगा दिए गए हैं। जल्द ही सभी ऑटो, टेंपो व अन्य टैक्सी इसकी जद में आ जाएंगे। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हरीझंडी दिखाकर क्यूआर कोड से लैस ऑटो को रवाना कर बेटियों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
इस तरह काम करेगा एप
एएसपी हितिका वासल ने बताया कि माय ट्रेफिक, माय सेफ्टी एप को डाउन लोड करने के बाद जब आप किसी भी ऑटो या टेम्पो में सफर करते है, तो उससे पहले उस पर चस्पा किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड़ स्कैन करने के बाद संबंधित वाहन की पूरी जानकारी, मालिक का नाम, चालक का नाम, सहित वाहन का आरसी, बीमा तथा पॉल्यूसन की जानकारी के साथ ही करंट लोकेशन एक मिनट में मोबाइल पर आ जाएगी। इस जानकारी को आप अपने परिजन को भी शेयर कर सकते है। साथ ही ऑटो चालक या टेम्पो चालक किस रूट से आपको ले जा रहा है, इसकी भी जानकारी परिजन तक पहुंच जाएगी। साथ ही एप में सेफ्टी बटन दबाते ही पुलिस कन्ट्रोल रूम भी जानकारी पहुंच जाएगी। जिससे कोई संकट में आपको तत्काल मदद मिल सकेगी।
यह होगा फायदा
कोई भी घटना होने पर तत्काल ही पता चल जाएगा, कि छात्रा या महिला किस वाहन में सवार थी और उसकी पूरी जानकारी होने पर पुलिस जल्द ही संबंधित वाहन मालिक के पास पहुंचकर उचित कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस सिर्फ क्यूआर कोड़ स्कैन करने से संबंधित वाहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेंगी।
माफिया पर बोले हमसे ज्यादा कार्रवाई किसी ने नहीं की
कार्यक्रम के दौरान जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बयान कि भाजपा शासन में माफिया बेलगाम हैं पूछा गया तो गृहमंत्री मिश्रा बोले हैं कि जितना माफिया पर कार्रवाई हमारी सरकार ने की है उतना किसी ने नहीं किया है। कमल नाथ ने 15 महीने में कुछ नहीं किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









