ज़ी बॉलीवुड के साथ आप भी मनाइए 101% शुद्ध प्यार का मौसम
Jul 26 2021
मॉनसून रोमांस का सीज़न है और बॉलीवुड बड़े पर्दे पर प्यार और बरसात को एक साथ खूबसूरती से पेश करना बखूबी जानता है। यदि आपने बरसात का जबर्दस्त गीत 'टिप टिप बरसा पानी' एंजॉय किया है, जिसमें बरसात का जोश और रोमांटिक सीन हैं, तो आपको आने वाली पेशकश बहुत पसंद आएगी! रवीना टंडन, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और कई अन्य बॉलीवुड दिग्गज इस सीज़न का मजा बढ़ाने आ रहे हैं। ज़ी बॉलीवुड आपके लिए लाया है 101% शुद्ध प्यार का मौसम, जिसमें दिखाई जाने वाली फिल्में आपके बारिश से भीगे पलों को यकीनन जगा देंगी। सितारों से सजे इस लाइन-अप में 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे लेजेंडरी ऋषि कपूर द्वारा निर्देशित एकमात्र फिल्म आ अब लौट चलें दिखाई जाएगी। इसके बाद 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे फिल्म बेटा में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी और 28 जुलाई को दोपहर 3 बजे फिल्म मोहरा में आकर्षक पीली साड़ी में लिपटी रवीना टंडन और डैशिंग अक्षय कुमार का जलवा देखने को मिलेगा। कोई भी रोमांटिक लाइन-अप ऐतराज़ और कहो ना प्यार है जैसी शानदार फिल्मों के बिना 101% पूरा नहीं होता और ये दोनों फिल्में आपकी टीवी स्क्रीन्स पर क्रमशः, 29 और 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे दिखाई जाएंगी।
प्यार का मौसम लाइन-अप को लेकर अमीषा पटेल ने कहा, "मॉनसून मेरा फेवरेट सीज़न है, और बॉलीवुड बरसात और प्यार को एक साथ पेश करना बहुत अच्छी तरह जानता है। जब भी आप बारिश और रोमांस के बारे में सोचते हैं, तो आप हमेशा अपनी प्ले-लिस्ट में प्यार हुआ इकरार हुआ, एक लड़की भीगी भागी-सी जैसे गाने शामिल कर सकते हैं। बॉलीवुड में बरसात का अनुभव हमेशा से कुछ खास रहा है। जब हम रोमांस के बारे में बात करते हैं, तो 'कहो ना प्यार है' हमेशा हमारी पसंद में शामिल होती है। यह मेरी पहली फिल्म थी और यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कि मेरी पहली फिल्म इतने सारे लोगों को रिलेशनशिप गोल्स दे देगी।"
तो आप भी अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए और अपने शेड्यूल बना लीजिए क्योंकि ज़ी बॉलीवुड आपके मनोरंजन के लिए एक के बाद एक रोमांटिक सुपर हिट्स के साथ एक शानदार मॉनसून ट्रीट लेकर आ रहा है।
101% प्यार का मौसम लाइन-अप के साथ इस मॉनसून का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए, सिर्फ ज़ी बॉलीवुड पर!
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









